
कोसीर।ग्राम नूनपानी में भव्य टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आज समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ विशिष्ट अतिथि दारासिंह जांगड़े
कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष सारंगढ़,श्रीमती जानकी रामाधार चौहान सरपंच प्रतिनिधि,छतराम निराला सेवा सहकारी समिति गाताडीह,भागीरथी निराला ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष चमार सिंह साहू ,हरि साहू,मुकंद साहू,पीतांबर शामिल हुए सर्वप्रथम अतिथियों का आयोजन समिति ने आत्मीय स्वागत किया तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किए आज का फाइनल मुकाबला पीपरडीह व गाताडीह के बीच खेला गया ।

जिसमें पिपराडीह ने जीत दर्ज की कार्यक्रम को श्रीमती उतरी जांगड़े ने संबोधित किया और दोनों टीमों को बधाई दी और कहा कि दोनों टीमों ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया इसी तरह हमेशा आप आगे खेलते रहो और अपने क्षेत्र और अपना नाम रोशन करो आयोजन समिति ने आत्मीय स्वागत किए जिसके लिए मैं आभार प्रकट करती हूं साथ ही क्रिकेट के माध्यम से आप सबके बीच मुझे हमेशा उपस्थित होने की सौभाग्य प्राप्त होती है जिसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी आप सब का आशीर्वाद मुझ पर हमेशा बनी रहे यही कामना करती हूं तत्पश्चात अतिथियों ने विजई टीमों को शील्ड व नगद से पुरस्कृत किया और बधाई और शुभकामना दिए इस अवसर पर आयोजन समिति गणमान्य जन खिलाड़ी गण और दर्शक गढ़ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






