खेलमनोरंजन

बटाऊपाली ब में स्वर्गीय श्री त्रिलोचन पटेल जी की स्मृति में आयोजित टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में गनपत जांगड़े ने की शिरकत

सारंगढ़। बटाऊपाली ब में स्वर्गीय श्री त्रिलोचन पटेल जी की स्मृति में भव्य टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आज समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि,विशिष्ट अतिथि अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष,श्रीमती सीता चिंतामणि पटेल जिला पंचायत सदस्य,शुभम बाजपेई जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़,रामनाथ सिदार उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सारंगढ़,महेंद्र गुप्ता समन्वयक राजीव मितान क्लब,राजकमल अग्रवाल उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस,श्रीमती देवी कुमारी लहरे भाजपा नेत्री शामिल हुए सर्वप्रथम अतिथियों का आयोजन समिति ने आत्मीय स्वागत किए तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किए आज का फाइनल मुकाबला दमदरहा इलेवन व रोहिनापाली कुम्हली के बीच खेला गया इसमें दमदरहा ने जीत दर्ज की व दूसरा मैच ग्रामीण दानसरा व पंडरीपाली के बीच खेला गया ।

जिसमें दानसरा प्रथम विजेता रही आगे समापन समारोह गनपत जांगड़े ने संबोधित किया व विजई टीम को बधाई दी और कहा कि सभी टीमों ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया आज स्वर्गीय श्री त्रिलोचन पटेल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मैं आयोजन समिति को बधाई देता हूं इसी तरह यह आयोजन होता रहे और हम सब को आप लोगों के बीच आने का मौका मिले आप सबके बीच आप के विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े जी नहीं पहुंच पाई उसकी जगह मैं पहुंचा हूं क्योंकि और अन्य कार्यक्रम थे जिसके कारण विधायक जी को दूसरे कार्यक्रम में शामिल होना पड़ा इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं आप सब का आशीर्वाद हमेशा विधायक के ऊपर बना रहे यही कामना करता हूं तत्पश्चात अतिथियों ने विजई टीमों को शील्ड व नगद से पुरस्कृत किया और बधाई और शुभकामना दिए इस अवसर पर युवा साथी गज्जू यादव,छोटू मैत्री,सदानंद निषाद,नंदलाल पटेल,ईश्वर पटेल,कमल सिदार, झंडा लाल पटेल, उमेशअग्रवाल सुनील पटेल,हेमंत चंद्रा,रवि तिवारी, हर्ष यादव,हेमंत चौहान आयोजन समिति एवं गांव के गणमान्य जन व दर्शक गढ़ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button