
पुसौर:- विकासखण्ड पुसौर के ग्राम पंचायत छपोरा में “सुशासन तिहार” के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान जी शामिल हुई।

इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही जनताओं के समस्याओं का निराकरण हेतु समस्त अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये और हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका, राशन कार्ड, बैग कीट,चेक,वील चेयर एवं बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के अंतर्गत नवजात शिशु बच्चियों को कीट वितरण किया l

“सुशासन सरकार” में संचालित हो रहे विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति ब्रजेश गुप्ता,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती खीरमती चौहान ,भारतीय जनता पार्टी पुसौर मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी कोंड़ातराई मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा, जनपद सभापति कृष्णा प्रधान, जनपद सभापति मुक्तेश्वर पंडा, जिला महामंत्री भारतीय जनता किसान मोर्चा सतवीर सिंह सत्ते, जनपद सदस्य किर्तेश्वर सिदार, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा मनोरंजन साहू,सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु चौहान,भारतीय जनता पार्टी महामंत्री पुसौर डिग्रीलाल पाईक जी एवं समस्त जनता जनार्दन, समस्त प्रशासनिक अधिकारी गण एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे l







