कानूनक्राइम

अपेक्स बैंक गबन के मुख्य आरोपी ब्रांच मैनेजर बाघमारे समेत तीन गिरफ्तार

बरमकेला पुलिस ने लिपिक आशीष पटेल और गार्ड खीरदास महंत को भेजा जेल, दस करोड़ रुपए का किया है गबन

बरमकेला/सुधीर चौहान। अपेक्स बैंक बरमकेला में करोड़ों का गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर समेत आठ लोगों पर 4 मई को एफआईआर दर्ज की गई थी। लबे समय से चल रही जांच में 17 समितियों में घोटाला पकड़ा गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रांच मैनेजर डीआर बाघमारे, लिपिक आशीष पटेल और गार्ड खीरदास महंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपेक्स बैंक की बरमकेला शाखा में किसानों के नाम पर समिति के खाते से करोड़ों रुपए का गबन कर लिया गया।

बरमकेला ब्रांच में अचानक से करोड़ों का ट्रांजेक्शन सामने आया तो मुख्यालय ने पड़ताल की। गड़बड़ी मिलने पर पूर्व शाखा प्रबंधक अधिकारी डीआर बाघमारे, मीनाक्षी मांझी लेखाधिकारी और लिपिक आशीष पटेल, आउटसोर्सिंग स्टाफ कम्प्यूटर ऑपरेटर रमाकांत श्रीवास, कम्प्यूटर ऑपरेटर लिकेश बैरागी, गार्ड अरुण चंद्राकर, खीरदास महंत और बालकृष्ण कर्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 3 (5), 316 (5), 318 (4), 336 (3), 338 और 340 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। चार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। अपने निजी बैंक आईडी का दुरुपयोग करते हुए समिति तथा बैंक के राशि का सुनियोजित तरीके से गबन किया गया। 1 अप्रैल 2024 से 6 नवंबर 2024 तक समिति बड़े नवापारा, बरमकेला, बोंदा, दुलोपाली, लेंधा, लोधिया, लुकापारा, साल्हे ओना, सरिया, तौसीर, देवगांव, गोबरसिंघा, कालाखूंटा, कंठीपाली, करनपाली, कुम्हारी एवं पंचधार के केसीसी खातों को नामे कर कुल 887 किसानों के डीएमआर कैश, काइंड खातों को निरंक किया गया है। 9,91,20,877 रुपए को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर नकद आहरण किया गया।

रायपुर से पकड़े मुख्य आरोपी वाघमारे को

बरमकेला पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की पतासाजी की। ब्रांच मैनेजर डीआर बाघमारे के रायपुर में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने रायपुर जाकर वाघमारे को उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं लिपिक आशीष पटेल और गार्ड खीरदास महंत बरमकेला निवासी है। उनको वहीं से पकड़ा गया। तीनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एफआईआर के बाद अपेक्स बैंक की दूसरी शाखाओं में भी हड़कंप मच गया है।

पढ़िए गबन का लिंक आखिर कहां-कहां

बैंक में एक-दूसरे की आईडी का उपयोग कर फर्जी तरीके से आहरण किया गया। बिना वाउचर के रकम निकाली गई। जब समिति के खातों से आहरण हो रहा था तो प्रबंधकों को भी जानकारी हुई। समिति प्रबंधकों ने आपति नहीं की। मुख्यालय से जब ऑनलाइन रिपोर्ट देखी गई तो खुलासा हुआ। इस केस में आरोपियों की संख्या भी बढ़ सकती है। कुछ प्रबंधकों के भी इसमें शामिल होने की जानकारी मिल रही है।



पढ़िए क्या कहते हैं थाना प्रभारी बेक

अपेक्स बैंक गबन मामले में आठ में से मुख्य आरोपी ब्रांच मैनेजर वाघमारे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की खोजबीन जारी है।

एके बेक, टीआई, थाना बरमकेला

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.5 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button