व्यापारसामाजिक

सेवा सहकारी समिति कनकबीरा भगवान भरोसा, दर दर भटकने को किसान मजबूर

सारंगढ़:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में कनकबीरा सेवा सहकारी समिति सालों से बदनामी से घिरा हुआ है। चाहे वह करोड़ों रुपए के हेराफेरी हो या सरकारी कर्मचारी के खाता में पैसा ट्रांसफर का मामला हो, जी हा हम बात कर रहे है  सारंगढ़ से लगभग 17 किलोमीटर दूरी में स्थित सेवा सहकारी समिति कनकबीरा जो भगवान भरोसे चल रहा है। जिससे किसान परेशान है सेवा सहकारी समिति कनकबीरा के उपकेंद्र बोहराबहाल में करोड़ों रुपया के धान घोटाला में फंसे प्रबंधक निराकार पटेल फरारी काट रहे हैं जिससे सेवा सहकारी समिति कनकबीरा  के सभी काम  ठप पड़ा हुआ है जिससे सैकड़ो किसान नगद केसीसी, खाद बीज के लिए भटक रहे हैं ना तो वहां किसी को प्रभार दिया गया है ना ही वहां की काम सुचारू रूप से चल पा रहा है किसानों का कहना है कि सेवा सहकारी समिति कनकबीरा शुरू से किसानों को  परेशानी झेलना पड़ रहा हैं यह समिति हमेशा धांधली एवं अध्यक्ष एवं प्रबंधक  का जेल आना जाना लगा रहता है जिससे किसानों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जब हमारी टीम ने सेवा सहकारी समिति के सीईओ से दूरभाष के माध्यम से चर्चा करना चाहा तो सीओ साहब फोन उठाने के लिए भी मुनासिब नहीं समझे न ही कॉल बैक किए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नए कलेक्टर साहब इसमें अब क्या कार्यवाही करते हैं की किस हमेशा की तरह किसानों को परेशानियां झेलना पड़ेगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button