कानूनसामाजिकसुरक्षा

सुशासन तिहार में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की शिकायत

सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिले के नगर पंचायत सरिया में सुशासन तिहार में ग्रामीणों ने अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने की मांग की है और ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन कलेक्टर सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि अंग्रेजी शराब दुकान नगर के मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास स्थित है, जहा सभी राहगीरों का आवागमन ज्यादा होता है। जिससे हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही अंग्रेजी शराब दुकान के सामने कई चखना सेंटर भी स्थित हैं जहां पर शराब सेवन हमेशा करते है। लोगों की गतिविधियों के कारण महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्थान पर शराब दुकान के संचालन से सामाजिक वातावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। आने जाने वाले राहगीर व महिलाएं इस मार्ग से आने-जाने में काफी असहज महसूस करती हैं और कई बार अभद्रता की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इसलिए उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस दुकान को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके और सामाजिक शांति बनी रहे।

शिकायत कापी पर ग्रामीणों ने हस्ताक्षर भी किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से निमेष गुप्ता, अजय बंजारा, अजीत पांडे, महेश बारिक, गोपाल बगेल सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं। यह मांग ग्राम पंचायत पंचधार के समस्त ग्रामवासियों की ओर से रखी गई है। साथ ही, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है।

आज के शिकायत से यह पता चलता है की ग्रामीणों की बढ़ती चिंता और एकजुटता का संदेश है, जो अपने गांव और आम नागरिक की सुरक्षा और सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button