आस्थासंगठनसामाजिक

VIDEO: बड़ी खबर: हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ के बाद चर्च में भगवा झंडा लगाने पर बवाल

रायगढ़। जिले के पुसौर जनपद अंतर्गत भाटनपाली गांव में हनुमान मंदिर तोड़े जाने को लेकर मंगलवार को भारी तनाव फैल गया। बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताया और विरोध प्रदर्शन किया। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब प्रदर्शनकारियों ने गांव के एक चर्च पर भगवा झंडा फहरा दिया और वहां लगे क्रॉस को हटा दिया। जानकारी के अनुसार गांव में स्थित एक छोटे हनुमान मंदिर को कथित तौर पर एक व्यक्ति ने तोड़ दिया था जो पहले हिंदू था और अब ईसाई धर्म अपना चुका है।

वीडियो

इसी बात से आक्रोशित होकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चर्च के सामने प्रदर्शन किया और भगवा झंडा लहराया। मंदिर तोड़े जाने से नाराज़ ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की भीड़ ने मौके पर इकट्ठा होकर नारेबाज़ी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है लेकिन पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button