राजनीतिसंगठनसामाजिक

जनपद सभापति विजय विक्की पटेल एवं एन.एस.यू.आई विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल के नेतृत्व में कपरतुंगा सोयायटी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का किया गया आयोजन

सारंगढ़ – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में किसानों के ऋण के.सी.सी.,एन.सी.एल में विलम्ब एवं डी.ए.पी व यूरिया खाद की कमी को लेकर सेवा सहकारी समिति कपरतुंगा में जनपद सभापति विजय विक्की पटेल एवं एन.एस.यू.आई विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए और किसानों को आवश्यकता अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने की मांग करते हुए समिति प्रबंधक को किसानों के साथ ज्ञापन सौंपा।
जनपद सभापति विजय विक्की पटेल ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा की भारत एक क़ृषि प्रधान देश हैं एवं भारत में क़ृषि अपना एक अलग महत्व रखती हैं तथा छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता हैं लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई हैं तब से भाजपा किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध नहीं करवा पा रही हैं किसान अपना काम धंधा छोड़कर सोसायटी के चक्कर क़ाट रहे हैं लेकिन परिणाम कोई सकारात्मक नहीं निकल रहा हैं विक्की पटेल ने आगे बताया की जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो खाद समय से पहले 2-3 ट्रक सोसायटी में आकर स्टॉक में रहता था लेकिन आज भाजपा के शासन में क़ृषि कार्य प्रारम्भ हो जाने पर भी सही समय में खाद की अनुपलब्धता हैं और किसान उसी खाद को बाजार में 1700-1800 में लेने के लिए मजबूर हैं। मैं शासन से यह सवाल पूछना चाहता हूँ की यदि शासन के पास पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं हैं तो वहीं खाद बाजार में व्यपारियों के पास आसानी से कैसे उपलब्ध हैं? इससे साफ होता हैं की भाजपा की सरकार व्यपारियों एवं पूँजीपतियों की सरकार हैं न की किसानों की।

एन.एस.यू.आई विधानसभा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम सह प्रभारी अंकित पटेल ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा की जबसे भाजपा की सरकार आई हैं तब से किसानों और युवाओं को कुछ न कुछ परेशानी आ ही रही हैं कब बारदाने की कमी तो कब खाद की कमी तो कहीं किसानों का के.सी.सी.ऋण की राशि नहीं आ रही हैं। अंकित ने मंच के माध्यम से सरकार को हिदायत देते हुए कहा की केंद्र में बैठी भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार एवं राज्य में केंद्र के रिमोट से संचालित राज्य सरकार यह बात समझ ले की किसानों और युवाओं को समस्या हुई तो अभी तो हमने सिर्फ सांकेतिक रूप में कार्यक्रम किया हैं आगामी दिनों में अगर कलेक्टरोट घेराव, विधानसभा घेराव एवं CM निवास घेराव करने की जरूरत पड़ी तो हम सभी पीछे नहीं हटेंगे।
उक्त कार्यक्रम में सभापति जनपद पंचायत विजय विक्की पटेल एन.एस.यू.आई के विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कपरतुंगा दीपक चौहान, एन.एस.यू. आई विधानसभा सचिव विशाल पटेल (रिंकू), तुलेश सिदार, जयलाल पटेल, हितेश पटेल, अभिषेक यादव एवं भारी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button