
भगवान जगन्नाथ भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
बरमकेला/सरिया:- बड़े मानिकपुर में बाहुड़ा रथ यात्रा का आयोजन किया गया। आज सायं 5.00 बजे विधि विधान से पूजन अर्चन कर वाद्य मृदंग मजीरा के साथ रथ का सात परिक्रमा छेरा पहरा के साथ किया गया तत्पश्चात भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा देवी को रथ में आरूढ़ कराया गया एवं रथ को खिंचते हुए बस्ती के बीचों बीच रखा गया जहां जन्म लिए 1 वर्षों तक के बच्चों को रथ में मत्था टेकने की परंपरा का निर्वहन किया गया फिर शाम 7.00 बजे मंदिर के पट पर पहडीबिजे का कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात भगवान को धूप दीप दिखाया गया और प्रभु रत्न सिंहासन में विराजमान हुए। पौराणिक मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु इन रथों की रस्सी खींचता है, उसे जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।






