राजनीतिशिक्षासंगठनसम्मानसामाजिक

NSUI ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश पटेल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एंव पूर्व जनपद उपाध्यक्ष किशोर पटेल के जन्मदिन पर शास. प्राथ. शाला भंवरपुर में पाठन सामग्री वितरण कर किया वृक्षारोपण

बरमकेला:- छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र किसानों के मशीहा यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष किशोर पटेल जी के जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक शाला भंवरपुर में स्कूली बच्चों को पठन पाठन सामग्री वितरण कर बरगद एवं पीपल का पेड़ वृक्षारोपण किया गया। विदित हो कि प्राथमिक शाला भंवरपुर में विगत कई वर्षों से स्कूल में बहुत अच्छी पढ़ाई की जाती है यहाँ के विद्यालय से पूर्व में कई बार नवोदय विद्यालय में बच्चों का चयन भी हो चूका है जिससे बच्चे हमेशा टॉप सब में उत्तीर्ण होते है । तो वही इस स्कूल का बाउंड्री वॉल अभी तक पूरा नही हो पाया है उनका कहना है कि यहाँ पर वृक्षारोपण तो किया जाता है किन्तु बाउंड्री वॉल पूरा नहीं होने के कारण पौधे सुरक्षित नहीं होते साथ ही स्कूली वतावरण प्रभावित होती है ।

उक्त कार्यक्रम में NSUI बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश पटेल महासचिव भीष्मदेव सिदार सत्यपीर सिदार एवं शालेय परिवार से प्रधान पाठक सुरेश पूरी गोस्वामी,सहायक शिक्षक लोकनाथ साहू जी के साथ प्राथमिक शाला के विद्यार्थीगण कि उपस्थिति रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button