
रायगढ़।शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के रासेयो इकाई के बैनर तले छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह का गरिमामय आयोजन शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ के दिशा निर्देशानुसार तथा जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण एवं प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना के नेतृत्व में दिनांक 17 सितंबर 2025 को किया गया। इस स्वर्णिम सुअवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पर केंद्रित भाषण ,चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । भाषण प्रतियोगिता में एमएससी थर्ड सेमेस्टर बॉटनी की छात्रा बिंदिया गुप्ता , मयंक दास, बीएससी बायो अंतिम वर्ष पप्पू प्रधान ने ओजस्वी भाषण दिए । भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बिंदिया गुप्ता एम एस सी बॉटनी थर्ड सेमेस्टर-, द्वितीय स्थान मयंक दास एम एस सी बॉटनी थर्ड सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान पप्पू प्रधान बीएससी बायो अंतिम वर्ष ने प्राप्त किया।चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा गुप्ता एम एस सी बॉटनी थर्ड सेमेस्टर- द्वितीय स्थान मयंक दास एमएससी बॉटनी थर्ड सेमेस्टर तथा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर अंजु बरेठ व पूजा साईं बीएससी थर्ड सेमेस्टर ने प्राप्त किया। समारोह में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा जी ने भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कॉलेज के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल जी ने छात्रों को रजत जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी कहा कि छात्रों ने बढ़कर चढ़कर भाग लिया है और उन्होंने प्रभावशील विचार से छात्रों को प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना ने प्रतिभागियों एवं अन्य छात्र छात्राओं को छत्तीसगढ़ रजत जयंती से जुड़े आवश्यक जानकारी देकर मोटीवेट किया। अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापिका प्रो अनुभा दुबे ने छत्तीसगढ़ महतारी के इतिहास वर्तमान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को छत्तीसगढ़ से जुड़े अनछुए पहलुओं पर केंद्रित जानकारी दी।भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अधिक संख्या में छात्र छात्राओं ने अपनी सहभागिता निभाई।इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई भी की गई । रजत जयंती समारोह में महाविद्यालय के प्रो सीताराम कैवर्तिय, प्रो अंजू पटेल, प्रो दीक्षा प्रधान,प्रो नेहा साहू, प्रो अनुभा दुबे,प्रो बसन्त बंजी,ज्योति पटेल , प्रो आकाश निराला तथा अन्य स्टॉफ गण की उपस्थिति रही।






