
बरमकेला:- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत विद्यालय के आस पास के विभिन्न ग्रामों में स्वच्छता संदेश के साथ साथ साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता हेतु जागरूक किया जा रहा है।इस क्रम में आज शाला परिसर एवं ग्राम हिर्री में प्राचार्य श्री रामशरण सिदार ,कार्यक्रम अधिकारी श्री हेमचंद गढ़तिया एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना सुश्री रीतू पटेल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में स्वच्छता कार्य किया गया जिसमें कौशल मालाकार, सडानंद मालाकार सहित 80स्वयंसेवकों एवं छात्र छात्राओं की विशेष भूमिका एवं सहभागिता रही l






