
एनएसएस व्यक्तित्व के विकास का प्लेटफॉर्म है।
रायगढ़- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्धता प्राप्त बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली के चेयरमेन श्री एन आर प्रधान के मुख्य आतिथ्य एवं रासेयो संरक्षक प्राचार्य डॉ. पी एल पटेल जी के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी रासेयो डॉ के के गुप्ता के कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरुआत हआ। तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की गीत गाकर अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं रासेयो बैच लगाकर स्वागत किया गया। उसके बाद महाविद्यालय रासेयो इकाई की परंपरा अनुसार कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के गुप्ता द्वारा पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो पी के कपड़ी एवं प्रो पी के गुप्ता तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल व महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एन आर प्रधान जी का अंगवस्त्र एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

सर्वप्रथम उद्बोधन की कड़ी में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो पी के गुप्ता ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा गीत गाकर रासेयो में अपने अनुभव को बताया। तत्पश्चात रासेयो के प्रथम कार्यक्रम अधिकारी प्रो पी के कापड़ी ने रासेयो के उन्मुखीकरण के बारे में बताते उपस्थित छात्र-छात्राओं को रासेयो में जुड़ने के लिए प्रेरित किया एवं स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श को अपने जीवन में अपनाएं। महाविद्यालय में संचालित रेडक्रॉस एवं रेड रिबन क्लब के वार्षिक उन्मुखीकरण के बारे में डॉ विक्रांत गुप्ता ने महत्वपूर्ण जानकारी दिया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य को विस्तार से बताते हुए नई शिक्षा नीति में शोध कार्य के सरलीकरण की व्यवस्था की भी जानकारी दी।

अंत में शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री एन आर प्रधान ने उपस्थित स्वयंसेवकों को आशीर्वचन प्रदान किया। कार्यक्रमक का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के गुप्ता एवं आभार व्यक्त वरिष्ठ स्वयं सेवक नीजू दास ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एनआर प्रधान, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के कापड़ी, प्रो पी के गुप्ता, डॉ विक्रांत गुप्ता, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के के गुप्ता, डॉ गीता देवांगन, प्रो नीलकंठ निषाद, प्रो प्रज्ञा विश्वाल, प्रो स्मिता पण्डा, प्रो लक्ष्मीन खड़िया, प्रो सुधा पटेल, श्रीमती अनुप्रिया गुप्ता, निशांत पण्डा, त्रिलोचन बरेठ, सुशीला यादव, सुमन किसान एवं महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना, रेडक्रास एवं रेड रिबन क्लब के स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।






