Uncategorized

शास. शशिधर पंडा महाविद्यालय सरिया में स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

सरिया:- सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, स्‍वीप के रूप में अधिक जाना जाता है। यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है।


इसी तारतम्य में 23 जनवरी से 25 जनवरी तक स्वीप नोडल एवं प्राध्यापक सुश्री हर्षा साहू के सफल निर्देशन में शास. शशिधर पंडा महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता सम्बंधित रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, निबंध लेखन, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, हैंडमेड सेल्फी स्टैंड, शॉर्ट फ़िल्म प्रदर्शन, मानव श्रृंखला, वाल साइन और जनजागृति रैली आदि कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से आम जनता व विद्यार्थियों में मतदान, मत अधिकार के प्रयोग व जागरूकता फैलाया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन कॉलेज स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को शपथ दिलाकर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किया गया। सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया वे अपना मत अधिकार का सही प्रयोग करेंगे और गुमराह न होकर किसी प्रलोभन पर अपने मत को बेचेंगे नही।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभारी प्राचार्या श्रीमती प्रमिला पटेल, कार्यक्रम नोडल सुश्री हर्षा साहू, नेहा राठौर, जयश्री गुप्ता, अमित भोय, मनीष खांडेकर, कैंपस एम्बेसडर समीर चौहान, गौसिया बेगम व महाविद्यालयीन स्टाफ समस्त विद्यार्थियों का योगदान रहा। कार्यक्रम के अंतिम जिला मुख्यालय सारंगढ़ में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कैम्पस एम्बेसडर समीर चौहान, गौसिया बेगम को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में ज्योत्सना, सूरज, झरना, रेखा, शेफाली, शिवम, सुनिता, गौरीअजय, आकाश, आदि विद्यार्थियों की सहभागिता रही ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button