राजनीतिसरकारसामाजिक

जनसंपर्क अभियान के तहत जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा ने ग्राम जामछापर का किया दौरा

बरमकेला//गुरुवार। सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले की जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जामछापर के डीपापरा मोहल्ले का एक जनसंपर्क अभियान के तहत दौरा किया। इस दौरान उनका स्थानीय कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया।

डॉ. अभिलाषा नायक ने इस दौरान ग्रामवासियों, विशेषकर माताओं और बहनों से रूबरू होकर उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे चर्चा किया। इसके बाद उन्होंने गाँव में पानी एवं बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में स्थानीय कार्यकर्ताओं से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उपस्थित ग्रामवासियों ने बिजली से जुड़ी एक प्रमुख समस्या से डॉ. अभिलाषा नायक को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले के खंभे में लगी स्ट्रीट लाइट ठीक से काम नहीं कर रही हैं, जिससे रात के समय असुविधा और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इस शिकायत को सुनते ही जिला पंचायत सदस्य ने तत्काल संबंधित पंचायत सचिव को फोन के माध्यम से संपर्क करके इस समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इसी क्रम में गाँव की आंगनवाड़ी में शौचालय की मरम्मत की आवश्यकता भी सामने आई। इस मुद्दे पर भी डॉ. अभिलाषा नायक ने संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन करके स्थिति से अवगत कराया और जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिलाया। गाँव की अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की स्थिति से संतुष्ट होने पर वह प्रसन्नता व्यक्त की।

इस दौरान लेंधरा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शारदा मालाकार,गांव की श्रीमती विमला राणा (पंच), लता चौहान (पंच), सादमती चौहान, पद्मनी चौहान (पशु सखी), मोगरा चौहान, शिवरात्रि चौहान, अंजू यादव, फूलबाई यादव, दिलेश्वरी यादव, बसंता यादव, सुरुचि यादव, सेतकुमारी राणा, लक्ष्मी चौहान, नीला चौहान, बबीता पटेल (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), श्रुति चौहान (आंगनवाड़ी सहायिका), उर्मिला पटेल (मितानिन), लक्ष्मण चौहान, साहेबराम राणा सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button