Uncategorized

मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा में पीसीसी चीफ दीपक बैज का कांग्रेस नेता महेश नायक ने केला से तौलकर किया भव्य स्वागत

सारंगढ़-बिलाईगढ़:- जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का जोरदार स्वागत किया गया। यह पदयात्रा ग्राम बहलीडीह से पिकीपाली तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बरमकेला आगमन पर नगर पंचायत बरमकेला के महेश नायक ने अपनी दुकान के सामने अनोखे अंदाज में स्वागत करते हुए उन्हें केला के साथ तौलकर सम्मानित किया। इस प्रतीकात्मक स्वागत को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कांग्रेस पार्टी ने जोशीले अंदाज में जोरदार पदयात्रा निकालकर भाजपा की नीतियों के खिलाफ खुला मोर्चा खोला। इस आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने किया। उनके साथ कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए। “मनरेगा बचाओ संग्राम, पदयात्रा के तहत मजदूरों का हक बचाओ” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर मजदूर विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि मनरेगा के नाम व प्रारूप में बदलाव कर मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने की साजिश की जा रही है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जगह-जगह रुककर मजदूरों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने दो टूक कहा कि मनरेगा गरीब और मजदूर वर्ग की जीवनरेखा है, इसके साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। मजदूर के जगह ठेकेदार को काम देना और मजदूर भाइयों के अधिकारों के हनन के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 248.79898;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 38;

कांग्रेस नेताओं ने अपने शासनकाल की उपलब्धियों को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में मनरेगा को मजबूती मिली थी और मजदूरों को सम्मान के साथ काम मिला। आज भाजपा की नीतियों से मजदूर परेशान हैं, लेकिन कांग्रेस उनके हक की ढाल बनकर खड़ी है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 246.27527;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 37;

पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों और मजदूरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया गया और लोगों ने एक स्वर में मजदूरों के अधिकारों की इस लड़ाई में साथ देने का भरोसा जताया। अंत में कांग्रेस ने स्पष्ट संदेश दिया कि मजदूरों के हक की यह लड़ाई और तेज होगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध जारी रहेगा।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (0, 0);aec_lux: 248.7622;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 44;

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button