सेवा सहकारी समिति बोन्दा में धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ, भाजपा पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

नाप-तौल यंत्र का विधिवत पूजन कर शुरू हुई खरीदी प्रक्रिया, किसानों में उत्साह
सरिया। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ग्राम बोन्दा स्थित सेवा सहकारी समिति में धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल सरिया के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत नाप-तौल यंत्र का विधिवत पूजन-अर्चन कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाए रखने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री परदेशी प्रधान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दशरथ साहू, प्राधिकृत अधिकारी बोन्दा बिसीकेशन साहू, प्राधिकृत अधिकारी सरिया सुनील प्रधान, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रधान, जोतराम पटेल, हिमांशु शेखर पाणिग्राही, उमासागर पटेल, अनंतराम पटेल सहित समिति प्रबंधक बीरेंद्र पटेल, किसान बंधु, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
धान उपार्जन केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज विक्रय करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।






