सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जोतराम रात्रे का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

लिंजिर में होगा अंतिम संस्कार, पूर्व महामंत्री रामधारी रात्रे के थे पिता
लिंजिर। ग्राम लिंजिर के निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक प्रधान पाठक जोतराम रात्रे जी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, परिचितों एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय जोतराम रात्रे जी पूर्व महामंत्री रामधारी रात्रे जी के पूज्य पिता थे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे जोतराम रात्रे जी के निधन से परिवार ने अपना मार्गदर्शक खो दिया है। उनके आकस्मिक निधन से शुभचिंतकों एवं परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार ग्राम लिंजिर में किया जाएगा। उनके निधन पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
ॐ शांति।






