Uncategorized

पेंवरा में जिला स्तरीय पशुधन मेले की रौनक: सैकड़ों किसानों ने कराए पंजीयन, ‘गौधाम योजना’ से गौवंश संरक्षण को मिलेगा नया सहारा

बरमकेला। विकासखंड बरमकेला के ग्राम पेंवरा में आयोजित जिला स्तरीय पशुधन मेला रविवार को उत्साह और सहभागिता के माहौल के साथ संपन्न हुआ। पशुपालन विभाग के इस आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान और पशुपालक पहुंचे। मेले में जहां एक ओर उन्नत नस्ल के पशुओं और वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी दी गई, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए सैकड़ों किसानों ने पंजीयन भी कराया।मेले का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन पद्धतियों से परिचित कराना, उन्नत नस्ल के पशुओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पशु व्यापार को प्रोत्साहन देना रहा। कार्यक्रम स्थल पर पशुपालन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों में विशेषज्ञों ने पशुओं के बेहतर पालन-पोषण, रोग नियंत्रण, टीकाकरण और संतुलित आहार जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। किसानों ने भी उत्साह के साथ इन जानकारियों को सुना और अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय जवाहर नायक (जिला पंचायत उपाध्यक्ष) ने मंच को संबोधित करते हुए राज सरकार द्वारा चलाए जाए रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते किसानों को जागरूक किया गया। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को बैंक से ऋण प्रदान करने की प्रक्रिया सरल किया जाए ताकि उनको पशुधन के साथ जीविकोपार्जन में आसानी हो।

इस दौरान प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गौधाम योजना’ की भी चर्चा प्रमुख रूप से हुई। राज्य में निराश्रित और घुमंतू गौवंश के संरक्षण के उद्देश्य से शुरू की जा रही इस योजना का औपचारिक शुभारंभ 14 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बिलासपुर से किया गया। योजना के तहत गौवंश के संरक्षण, देखभाल और प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा, जिससे किसानों और पशुपालकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।मेले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाधक्ष अजय जवाहर नायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकिशोर पटेल, महामंत्री वरुण पटेल, आईटी सेल प्रभारी युवा नेता मधु श्रीवास, रामधारी, संजय कुर्रे सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं पशुपालन विभाग के उपसंचालक पाण्डेय, ब्लॉक प्रभारी भारती पटेल, खूंटे, त्रिलोचन पटेल समेत विभागीय कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button