ग्राम बोईरडीह में श्री जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के ग्राम बोईरडीह (बरमकेला) में श्री श्री जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ जी की असीम कृपा से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को सादर आमंत्रित किया गया है।
महोत्सव में मुख्य रूप से आचार्य भावेश कृष्ण जी शास्त्री (मुंगेलीपाली वाले) पुरोहित के रूप में पूजा-अर्चना संपन्न कराएंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वैदिक अनुष्ठान एवं धार्मिक गतिविधियां आयोजित होंगी।
कार्यक्रम का विवरण:
18 अप्रैल 2026 (शनिवार) – शाम 4 बजे कलश यात्रा एवं भंडारा
19 अप्रैल 2026 (रविवार) – प्रातः मंडप पूजन एवं वेदी पूजन
20 अप्रैल 2026 (सोमवार) – प्रातः पूजन, जलाधिवास एवं अन्नाधिवास
21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) – प्रातः पूजन, भगवान श्रृंगार, शाम नगर भ्रमण
22 अप्रैल 2026 (बुधवार) – प्रातः पूजन, गर्भगृह प्रवेश एवं ध्वजारोहण
विशेष कार्यक्रम:
22 अप्रैल 2026, शाम 5 बजे से भजन-कीर्तन
22 अप्रैल 2026, दोपहर 12 बजे से महाप्रसाद भंडारा
आयोजन में नवापाली, धूमाभांठा, सिंघारपुर, खोरीगाव एवं देवगांव सहित आसपास के ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहेगा।
आयोजक हेतराम-शारदा साहू एवं समस्त ग्रामवासी बोईरडीह, बरमकेला ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।






