Uncategorized

बरमकेला में ACB का बड़ा कार्यवाही, बीइओ 10 हजार रिश्वत की लेते गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़// बरमकेला विकासखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर दिया। अचानक हुई इस छापामार कार्रवाई में विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार जांगड़े और संकुल समन्वयक संजय चौहान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले के सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।वेतन के बदले मांगी गई रिश्वतमामला जीकीपाली स्कूल के शिक्षक निरंजन बरिहा से जुड़ा है, जिनका वेतन कई महीनों से लंबित था। आरोप है कि वेतन जारी कराने के बदले उनसे रिश्वत की मांग की जा रही थी। पहले ज्यादा रकम मांगी गई, लेकिन बाद में 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। परेशान शिक्षक ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद पूरे मामले की गोपनीय जांच की गई और आरोप सही पाए गए।जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़े गए आरोपीACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तय रणनीति के अनुसार शिक्षक निरंजन बरिहा रिश्वत की राशि लेकर बीईओ कार्यालय पहुंचे। जैसे ही रकम सौंपी गई, पहले से मौजूद टीम ने तुरंत दबिश देकर बीईओ नरेंद्र जांगड़े और सीएसी संजय चौहान को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।कार्रवाई से विभाग में खलबलीइस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है और अन्य अधिकारियों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है। लंबे समय से चल रही अवैध वसूली की शिकायतों के बीच यह कार्रवाई एक बड़ा संदेश मानी जा रही है कि अब भ्रष्टाचार पर सख्ती से लगाम कसी जा रही है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button