
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 मई 2026/ कलेक्टर पदमिनी भोई साहू के निर्देश पर बरमकेला स्थित यश देव किसान सेवा केंद्र डबरा आइओसीएल पेट्रोल पंप की संयुक्त जांच की गई। जांच के दौरान डीजल विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी एवं नापतौल निरीक्षक की टीम ने पेट्रोल पंप को आगामी आदेश तक सील कर दिया।
जिले में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक है, जिसके सुचारु उपलब्धता के लिए कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, एसडीएम वर्षा बंसल, तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा की उपस्थिति में विगत दिवस सारंगढ़ शहर के 6 पेट्रोल पंप का निरीक्षण एवं जांच किया गया। जिला प्रशासन द्वारा सरसीवा, सरिया, भटगांव सहित जिले के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लगातार जांच अभियान जारी है।






