
सारंगढ़ बिलाईगढ़- जिले जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोईरडीह के साथ शासकीय प्राथमिक एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इसके अतिरिक्त प्राथमिक शाला नावापाली, प्राथमिक शाला बोईरडीह और साहू समाज भवन बोईरडीह में भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

ग्राम पंचायत में सरपंच विनीता प्रमोद नायक एवं जिला पंचायत सदस्य डॉ.अभिलाषा कैलाश नायक ने ध्वजारोहण किया। तो वही स्कूल परिसर में शाला विकास समिति के अध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों एवं उत्साह से गूंज उठा।

इस दौरान तिरंगा यात्रा एवं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें डॉ. अभिलाषा नायक सहित सभी अतिथियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथियो ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेक वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश के विकास में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों की सहभागिता से शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईरडीह में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक,सरपंच विनीता प्रमोद नायक,अवध राम साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ रामकुमार पटेल, शिक्षाविद् विशेश्वर नायक,हरिश्चन्द नायक,नारायण गुरुजी, ओम प्रकाश साहू,पत्रकार सुधीर चौहान,मोतीचंद चौहान, रामानुज महंत, हेतराम साहू,अविनाश साहू,घुराऊ साहू,घुराउ यादव,हेमा यादव सेवा सहकारी समिति प्रबंधक हरिकिशन नायक, कृषक मुकेश चौधरी,अजय पटेल,चंद्रकांत साहू,प्रधान पाठक झनझनराय पटेल,प्रधान पाठक अजय नायक,शिक्षक चंद्रशेखर नायक सहित शिक्षकगण, स्कूली बच्चे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार कार्यक्रम में शामिल हुए।

पत्रकार सुधीर चौहान की कलम से।





