कार्यक्रमकिसानभाजपासरकारसामाजिकसुरक्षा

साल्हेओना में ‘अटल डिजिटल सेवा केन्द्र’ का शुभारंभग्रामीणों को गांव में ही मिलेंगी ऑनलाइन सुविधाएं

बरमकेला : ग्राम पंचायत साल्हेओना में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘अटल डिजिटल सेवा केन्द्र’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अजय जवाहर नायक ने पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर केन्द्र का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अजय जवाहर नायक ने कहा कि आज डिजिटल युग में शासन की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

गांव में ही अटल डिजिटल सेवा केन्द्र शुरू होने से ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए शहर अथवा दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सहजता से मिल सकेगा।उन्होंने क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के विकास कार्यों एवं डिजिटल सुविधाओं के विस्तार में दिए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है।

साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार गांव, गरीब और किसानों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या किशोर चौहान जी ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोद्रा सिदार जी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती मदन कुमारी साहिस सहित जनप्रतिनिधि,भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गांव में ही डिजिटल सेवा केन्द्र की सुविधा उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button