सृष्टि डिफेंस एकेडमी की उड़नपरी पूर्णिमा चौहान का फायरमैन पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

रायगढ़। सृष्टि डिफेंस एकेडमी रायगढ़ की होनहार प्रतिभा और छत्तीसगढ़ की मैराथन गर्ल के नाम से पहचान बनाने वाली पूर्णिमा चौहान का फायरमैन के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से एकेडमी सहित शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
पूर्णिमा चौहान ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर यह सफलता हासिल कर युवाओं के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलेगी।

सृष्टि डिफेंस एकेडमी रायगढ़ की ओर से पूर्णिमा चौहान को इस शानदार सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी जीवन में नई ऊंचाइयों को हासिल करने की कामना की गई।
पूर्णिमा चौहान की यह सफलता मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास की प्रेरक मिसाल है।






