सामाजिकसंस्कृतिसुरक्षास्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पर्यावरण मित्र भंवरपुर की अनूठी पहल, स्कूली बच्चों के साथ लगाए 26 पौधे

भंवरपुर, 1 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण मित्र समूह भंवरपुर ने सराहनीय पहल की। इस अवसर पर समूह के सदस्यों ने प्राथमिक शाला भंवरपुर में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर 26 पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और गांव में हरियाली को बढ़ावा देना रहा। पौधरोपण के दौरान बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व, प्रकृति संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।

समूह के सदस्यों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी प्राकृतिक सुंदरता और वन संपदा से है। राज्य की खुशहाली के साथ पर्यावरण की समृद्धि भी जरूरी है। हमारा प्रयास है कि गांव हरा-भरा बने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह ने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने घरों और आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखें।

एक पौधा, एक नई उम्मीद के संदेश के साथ पर्यावरण मित्र भंवरपुर ने प्रकृति संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button