कानूनशिक्षासम्मानसरकारसामाजिकसुरक्षा

महज 20 रुपये के सालाना बीमे ने दिया 2 लाख का सहारा, पिता को खोने के बाद भी नहीं रुकेगी लक्की की पढ़ाई

सड़क हादसे में पिता की मौत के बाद प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना बनी मददगार, बिलासपुर में रहकर सीजीपीएससी की तैयारी कर रहे लक्की पटेल को मिला बीमा राशि का चेक

सारंगढ़-बिलाईगढ़। महज 20 रुपये के सालाना प्रीमियम से कराया गया बीमा एक परिवार के कठिन समय में 2 लाख रुपये का बड़ा सहारा बन गया। सड़क दुर्घटना में पिता को खोने के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे लक्की पटेल के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। योजना के तहत मिली 2 लाख रुपये की सहायता राशि से अब लक्की अपनी पढ़ाई और भविष्य के सपनों को आगे बढ़ा सकेंगे।

मामला ग्राम सालर, छोटे परसदा निवासी स्वर्गीय श्याम कुमार पटेल से जुड़ा है। उन्होंने ग्रामीण बैंक सालार के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये का वार्षिक प्रीमियम जमा कर अपना बीमा कराया था। 9 सितंबर 2026 को सड़क दुर्घटना में उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। इसके बाद बीमा योजना के तहत दावा प्रस्तुत किया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दावा स्वीकृत हुआ और उनके वैध उत्तराधिकारी लक्की पटेल को 2 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।

गुरुवार को कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं ग्रामीण बैंक सालार के माध्यम से लक्की पटेल को बीमा राशि का चेक सौंपा गया। वर्तमान में लक्की बिलासपुर में रहकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिता के निधन के बाद परिवार के सामने कठिन परिस्थितियां खड़ी हो गई थीं। ऐसे समय में मिली यह सहायता राशि उनकी पढ़ाई का खर्च उठाने और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखने में काफी मददगार साबित होगी।

20 रुपये का प्रीमियम, 2 लाख रुपये का सुरक्षा कवच

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना केंद्र सरकार की दुर्घटना बीमा योजना है। इसके तहत निर्धारित पात्रता एवं शर्तों के अनुसार बीमित व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति अथवा वैध उत्तराधिकारी को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की जाती है। योजना का वार्षिक प्रीमियम मात्र 20 रुपये है। स्वर्गीय श्याम कुमार पटेल द्वारा समय रहते कराया गया यह बीमा आज उनके परिवार के लिए आर्थिक संबल बना है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी, सारंगढ़ जनपद पंचायत सीईओ श्री राधेश्याम नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह मामला बताता है कि छोटी सी बीमा राशि भी संकट के समय किसी परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकती है। लक्की के लिए यह सहायता केवल 2 लाख रुपये नहीं, बल्कि पिता के सपनों को आगे बढ़ाने और अपने भविष्य को संवारने का एक मजबूत सहारा है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button