कानूनक्राइमव्यापार

रात ढाई बजे ढाबा खोलने का दबाव, इनकार करने पर तोड़फोड़ और मारपीट की कोशिश का आरोप

पांच लोगों के खिलाफ कनकबीरा चौकी में शिकायत, ढाबा संचालक ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

सारंगढ़। सारंगढ़ थाना क्षेत्र के कनकबीरा चौकी अंतर्गत ग्राम सालर में ढाबा संचालक के साथ कथित गाली-गलौज, तोड़फोड़ और मारपीट की कोशिश का मामला सामने आया है। ढाबा खोलने से मना करने पर पांच लोगों द्वारा विवाद करने का आरोप लगाते हुए 19 वर्षीय युवक रोहन थुरिया ने कनकबीरा चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, रोहन थुरिया पिता चंद्रमणि थुरिया निवासी सालर, गांव में स्थित रोशन ढाबा का संचालन करता है। आरोप है कि 11 नवंबर 2026 की रात करीब ढाई बजे ग्राम विशालपुर के कुछ लोग ढाबे पर पहुंचे और दुकान खोलने के लिए दबाव बनाने लगे। इस दौरान ढाबा बंद होने की बात कहने पर कथित रूप से विवाद शुरू हो गया।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में प्रेमलाल चौहान, सुखदेव खुटे, लाला चौहान, प्रकाश कुर्रे और अशोक खुटे के नामों का उल्लेख किया है। आरोप है कि दुकान नहीं खोलने की बात पर संबंधित लोगों ने गाली-गलौज करते हुए ढाबे के पास रखे गमलों को फेंक दिया और दुकान में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, रोहन को खिड़की से खींचकर मारपीट करने की कोशिश किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

घटना के बाद से युवक भयभीत है। उसने कनकबीरा चौकी प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर मामले में रिपोर्ट दर्ज करने तथा नामजद लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button