
नदी तट पर बसे तोरा गांव में गूंजेगी भक्ति की गूंज, चौहान परिवार ने चार मंदिरों के निर्माण का लिया संकल्प
सारिया। छत्तीसगढ़ की अंतिम सीमा पर नदी तट के किनारे बसे ग्राम तोरा में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। गांव के चौहान परिवार द्वारा महादेव, शनि देव, हनुमान जी एवं साईं बाबा के मंदिर निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमिपूजन किया गया।

चौहान परिवार की इस पहल से गांव में धार्मिक वातावरण के साथ श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। परिवार द्वारा अपने परिजनों के नाम पर इन मंदिरों का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण का उद्देश्य क्षेत्र के श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए एक धार्मिक स्थल उपलब्ध कराना है।

नदी तट पर बसे ग्राम तोरा में बनने वाले ये मंदिर आने वाले समय में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो सकते हैं। चौहान परिवार की इस धार्मिक पहल की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।






