संस्कृतिशिक्षासामाजिक

गार्जियन एंड गाइड स्कूल एवं जानकी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह

जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, बुक बैलेंस और फ्रीज सॉन्ग डांस प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

रायगढ़। गार्जियन एंड गाइड इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 14 नवंबर को बाल दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा एवं डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गजेंद्र चक्रधारी और गार्जियन एंड गाइड इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रभारी शिक्षिका शांति महंत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अवधूतिका स्नेहमया, RSL रांची, वूमेन वेलफेयर डिपार्टमेंट (WWD), आनंद मार्ग प्रचारक संघ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार एवं जिंदल रायगढ़ के सीएसआर विभाग से जुड़े श्री गौतम प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. गजेंद्र चक्रधारी ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा एवं बाल अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अवधूतिका स्नेहमया ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और बाल दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उन्होंने विद्यार्थियों को योग, मेडिटेशन, व्यक्तित्व विकास, नैतिकता एवं आध्यात्मिकता के महत्व से भी अवगत कराया।

विशिष्ट अतिथि गौतम प्रधान ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों का होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, बुक बैलेंस एवं फ्रीज सॉन्ग डांस जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें नर्सरी, यूकेजी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों के साथ जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया। वहीं दोनों संस्थानों के सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस के अवसर पर उपहार भेंट किए गए। बच्चों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रभारी शिक्षिका शांति महंत ने अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन प्रो. सीताराम कैवर्त्य ने किया।

इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाएं प्रतिभा पटेल, लक्ष्मी सिंह, अनिता प्रधान, छोटी मेहर, सुप्रिया साहू, अनिता मेहर, रेशम खैरवार, प्रिया खैरवार, बिंदिया गुप्ता, करुणा डनसेना, उमा डनसेना, शुभम पुजारी, कृष्णानंद शर्मा एवं क्रीड़ा अधिकारी तुषार चौहान सहित जानकी कॉलेज के विद्यानंद पटेल, दिनेश पटेल, प्रो. विवेक कांबले, प्रो. भरत सिदार, प्रो. शरद पंडा, प्रो. मयंक शीतल डनसेना, प्रो. केशव पटेल, प्रो. अंजु पटेल, प्रो. नेहा डनसेना, प्रो. अनुभा दुबे, प्रो. हरीश गुप्ता एवं प्रो. ज्योति पटेल सहित दोनों संस्थानों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के साथ शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button