शिक्षाव्यापारसंस्कृतिसुरक्षा

आईईआरसी द फ्लाइंग किड्स स्कूल में आनंद मेला 2026 की धूम, नन्हे विद्यार्थियों ने खुद संभाले स्टॉल

किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर बच्चों ने सीखा कारोबार का हुनर, आनंद मेला 2026 में नन्हे उद्यमियों का दिखा जलवा!

खड़गवां, 14 नवंबर। आईईआरसी द फ्लाइंग किड्स स्कूल में आनंद मेला 2026 का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वयं विभिन्न स्टॉलों की जिम्मेदारी संभाली। बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।

मेले में लगे फूड स्टॉल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। पानी पूरी, समोसा, पॉपकॉर्न और कॉटन कैंडी जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी खूब लुत्फ उठाया।

आयोजन का सबसे खास आकर्षण ‘द लिटिल शेफ्स किचन’ रहा, जहां कक्षा पांचवीं की छात्रा सृष्टि तिर्की और उसकी सहेलियों ने स्वयं रोटी-सब्जी का स्टॉल लगाकर अपनी पाक कला और आत्मनिर्भरता का परिचय दिया। छोटी उम्र में बच्चों की इस पहल ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

वहीं, प्ले जोन में बैलून डार्ट, फेस पेंटिंग और विभिन्न मनोरंजक खेलों ने मेले में चार चांद लगा दिए। बच्चों ने खेलकूद और मनोरंजन के साथ पूरे आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य रितु निषाद ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है। आनंद मेला जैसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और व्यवहारिक ज्ञान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस अनूठी पहल की सराहना की। कुल मिलाकर आनंद मेला 2026 बच्चों के लिए सीख, अनुभव, मनोरंजन और आत्मनिर्भरता का यादगार मंच साबित हुआ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button