कानूनक्राइम

रिश्तों का कत्ल! शराब को लेकर पिता ने दी समझाइश तो बेटे ने टंगिया से कर दी हत्या, खरसिया के रानीसागर में सनसनीखेज वारदात

सरपंच के घर शिकायत करने जा रहे माता-पिता पर रास्ते में किया हमला, पिता के सिर और पीठ पर किए कई वार; आरोपी बेटा पुलिस हिरासत में

खरसिया/रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रानीसागर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब पीने की आदत को लेकर पिता द्वारा समझाइश दिए जाने से नाराज बेटे ने टंगिया से हमला कर अपने ही पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

शराब पीने को लेकर पिता ने लगाई थी फटकार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे आरोपी राजकुमार गिरी (36 वर्ष) शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान पिता धरम उर्फ श्रवण गिरी (65 वर्ष) ने उसे समझाते हुए कहा कि पूजा-पाठ का दिन है और घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद वह रोज शराब पीकर घर आता है। इसी बात को लेकर आरोपी आक्रोशित हो गया और पिता के साथ मारपीट करने लगा।

सरपंच के घर शिकायत करने निकले थे माता-पिता

बताया गया कि रात करीब 9 बजे पिता श्रवण गिरी अपनी पत्नी के साथ घटना की शिकायत करने सरपंच के घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से टंगिया लेकर पहुंचे आरोपी बेटे ने सरपंच के घर के गेट के पास उन्हें रोक लिया। शिकायत करने जाने की बात से नाराज आरोपी ने अपने पिता के सिर पर टंगिया से वार कर दिया। हमले में पिता जमीन पर गिर पड़े, लेकिन आरोपी ने उनके सिर और पीठ पर भी कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव, थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव और फॉरेंसिक टीम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

हत्या का अपराध दर्ज, आरोपी पुलिस हिरासत में

मामले में थाना खरसिया में आरोपी राजकुमार गिरी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 604/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है तथा उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।

एसएसपी ने की नशे से दूर रहने की अपील

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घटना को पारिवारिक विवाद और नशे की लत का दुखद परिणाम बताते हुए कहा कि शराब के नशे में आपा खोकर अपने ही पिता की हत्या करना अत्यंत गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने समाज के लोगों से नशे से दूर रहने, पारिवारिक विवादों को समझदारी और संवाद से सुलझाने तथा विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेने की अपील की है।

एक बार फिर नशे की लत और पारिवारिक विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। जिस पिता ने बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे पर पिता की हत्या का आरोप है। यह घटना समाज के लिए बेहद चिंताजनक और गंभीर चेतावनी है।

स्वतंत्र भारत न्यूज़ 24 | हर खबर आपकी आवाज

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button