खेलशिक्षासम्मान

केशकाल में तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा महाकुंभ का भव्य समापन, टिकरापारा और कस्तूरबा विद्यालय ने मारी बाजी

प्राथमिक वर्ग में शासकीय प्राथमिक शाला टिकरापारा (जामगांव) बनी चैंपियन, माध्यमिक वर्ग में कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय केशकाल ने जीता खिताब; 22 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

केशकाल। खेल के मैदान में कहीं दौड़ का रोमांच तो कहीं कबड्डी और खो-खो का जबरदस्त मुकाबला, कहीं बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन तो कहीं सांस्कृतिक रंगों की मनमोहक छटा। कुछ ऐसे ही उत्साह, उमंग और खेल भावना के बीच पीएमश्री सेजेस स्टेडियम बोरगांव (केशकाल) में आयोजित तीन दिवसीय जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का भव्य एवं सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में शासकीय प्राथमिक शाला टिकरापारा (जामगांव) ने चैंपियनशिप अपने नाम की, वहीं माध्यमिक वर्ग में कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय केशकाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया।

22 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल

संकुल सुरडोंगर, केशकाल एवं डिहीपारा की संयुक्त सहभागिता से 25 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 प्राथमिक शालाओं एवं 10 माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा शारीरिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

तीन दिनों तक खेल मैदान में विद्यार्थियों का जोश और उत्साह देखते ही बना। 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल सहित विभिन्न शारीरिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बच्चों की रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच देने के लिए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

बिहारी लाल शोरी के आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह नगर पंचायत केशकाल के अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत के पार्षदगण, ग्राम पंचायत जामगांव के सरपंच मयाराम मंडावी, एसएमसी सदस्यगण सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को शिक्षा और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

विधायक नीलकंठ टेकाम के आतिथ्य में हुआ समापन समारोह

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के मुख्य आतिथ्य तथा नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ।

समारोह में सुदर्शन कुंजाम, पार्षद हीरालक्ष्मी शाह, प्रतिष्ठित पत्रकार कृष्णदत्त उपाध्याय, एसएमडीसी अध्यक्ष सुरडोंगर कमला नेताम, एसएमडीसी अध्यक्ष केशकाल पीलाबाई जैन, पूर्व पार्षद गीता ध्रुव, एसएमसी अध्यक्ष धर्मेंद्र गावड़े, प्रतिष्ठित पत्रकार रुपेन्द्र कोर्राम सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता टीमों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।

शिक्षकों और आयोजन समिति की मेहनत से सफल हुआ आयोजन

इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में संकुल प्राचार्य केशकाल, सुरडोंगर एवं डिहीपारा के कुशल नेतृत्व के साथ तीनों संकुलों के समन्वयकों, प्रधानपाठकों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के सामूहिक प्रयासों और समर्पण से तीन दिवसीय प्रतियोगिता सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

इस प्रतियोगिता ने एक बार फिर साबित किया कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। नन्हे खिलाड़ियों की प्रतिभा, शिक्षकों की मेहनत और आयोजन की शानदार व्यवस्था ने इस बाल क्रीड़ा महोत्सव को यादगार बना दिया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button