
प्रत्येक बुथ पर 10 किसान मितान बनाने संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
किसानों तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने किसान मितान की भूमिका अहम – राकेश तिवारी
सारंगढ़/सुधीर चौहान। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में किसान मितान गठन कार्यशाला का आयोजन संगठनात्मक उत्साह एवं ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में श्री राकेश तिवारी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि श्री आनंद प्रकाश मिरी, संभाग प्रभारी किसान मितान गठन कार्यशाला तथा अतिविशिष्ट अतिथि श्री नारायण सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री मुरारी नायक ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ज्योति पटेल, जिला संगठन प्रभारी किसान मोर्चा श्री घनश्याम पटेल, सहप्रभारी श्री सतपाल सिंह छाबड़ा, जिला महामंत्री श्री द्वारका प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष श्री स्वप्निल स्वर्णकार, श्री सतवीर सिंह सत्ते, श्री कुलकित चन्द्रा, श्री अमित अग्रवाल तथा महामंत्री द्वय श्री योगेश साहू एवं श्री भरत चन्द्रा सहित किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में अतिथियों का जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री मुरारी नायक के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत किया गया। तिलक-वंदन एवं भाजपा गमछा पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भाजपा के महापुरुषों के तैलचित्रों पर पूजन-अर्चन के साथ हुआ।
स्वागत उद्बोधन में श्री मुरारी नायक ने कार्यशाला के उद्देश्य एवं किसान मितान की संगठनात्मक भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री राकेश तिवारी, संभाग प्रभारी श्री आनंद प्रकाश मिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ज्योति पटेल एवं जिला महामंत्री श्री द्वारका प्रसाद साहू ने किसान मितान की जिम्मेदारियों, किसानों के साथ प्रभावी संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

वक्ताओं ने कहा कि किसान मितान संगठन और किसानों के बीच मजबूत संवाद सेतु के रूप में कार्य करेंगे। किसानों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। किसान मितान के माध्यम से किसान मोर्चा की सक्रियता, जनसंपर्क एवं संगठनात्मक विस्तार को नई गति मिलेगी। किसानों तक सरकार की योजनाओं एवं संगठन की विचारधारा पहुंचाने में किसान मितान अहम भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री राधामोहन पाणिग्राही ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला संगठन प्रभारी किसान मोर्चा श्री घनश्याम पटेल ने किया।
कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने किसानों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए गांव-गांव एवं किसान-किसान तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने और किसान मोर्चा को अधिक सक्रिय, प्रभावी एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया।






