
बरमकेला:- 24 मार्च 2023 को कुम्हारी के प्रसिद्ध मंदिर श्री गोवर्धन गिरिराज गिरधारी मन्दिर का धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया।ज्ञातव्य है कि कुम्हारी का गोवर्धन मन्दिर एकादशी संध्याभजन के लिए पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है।,,,,गत वर्ष 24 मार्च 2022 को मन्दिर का प्राणप्रतिष्ठा हुआ था जिसमें भव्य मेला व नामयज्ञ का आयोजन किया गया था जो काफी चर्चित भी हुआ।
एक वर्ष के अंतर्गत ही कुम्हारी का गोवर्धन मन्दिर लोकप्रियता के चरम पर है।ग्रामवासियों के भक्तिमय समर्पण तथा आसपास के गाँवो के भक्तजनों की बढ़ती आस्था व श्रद्धा का ही प्रतिफल है कि एकादशी संध्याभजन में सैकड़ो भक्त उपस्थित होते हैं तथा एकादशी में न केवल प्रसाददाताओं की तादाद बढ़ी है बल्कि बाहर से भी कई भक्तजन प्रसाद देने के लिए प्रतिक्षारत हैं।
कुम्हारी का गोवर्धन मन्दिर नाला किनारे वट वृक्षों के मध्य बरमकेला-सोहेला मार्ग पर स्थित है जिससे यहाँ का।प्राकृतिक सौंदर्य मनमोहक है तथा तीर्थयात्रियों के लिए विश्राम पड़ाव का मुखयस्थल भी बन चुका है। मन्दिर परिसर में पेयजल,स्नान के लिए पर्याप्त सुविधा विश्राम के लिए वट छाया, आए दिन तीर्थयात्री श्रद्धालुगण यहीं विश्राम के लिए ठहरते हैं।
कुम्हारी मन्दिर का अन्न प्रसाद भी बहुत लोकप्रिय है।विभिन्न आयोजनों में समस्त ग्रामवासी पूर्ण समर्पित भाव से मन्दिर तथा आगंतुक श्रद्धालुओं के सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं यह कुम्हारी की एकजुटता का प्रतीक भी है।






