
“श्री गोवर्धन गिरिराज गिरधारी मन्दिर कुम्हारी”
(18 मार्च 2023 चैत्र कृष्णपक्ष एकादशी)
बरमकेला:- सर्वविदित है कि श्री गोवर्धन गिरिराज गिरधारी मन्दिर कुम्हारी में प्रत्येक एकादशी को संध्या भजनकीर्तन का भव्य आयोजन होता है तथा विभिन्न प्रसाददाता भक्तजनों द्वारा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाता है। एकादशी भजनकीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मंदिर परिसर का भक्तिमय माहौल देखते ही बनता है तथा कुम्हारी मन्दिर में दिनोंदिन भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है और कुम्हारी मन्दिर की प्रसिद्धि भी पूरे छत्तीसगढ़ में बढ़ती जा रही है।
इसी तारतम्य में इस एकादशी दिनाँक 18 मार्च 2023 दिन शनिवार (चैत्र कृष्णपक्ष एकादशी) को संध्याभजन कीर्तन हुआ जिसमें “काव्यकलश कला एवं साहित्यिक संस्था खरसिया” द्वारा प्रसाद दिया गया जिसमें काव्यकलश मंच के उपाध्यक्ष श्री राकेश नारायण बंजारे व संस्थापक श्री पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता जी उपस्थित रहे।
विदित है कि काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया न केवल साहित्यिक बल्कि सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों में भी सबसे सक्रिय संस्थाओं में से एक है।






