
रायगढ़:- जिले के पुसौर तहसील में कोई भी जमीन मामला या राजस्व मामला हो तहसीलदार उक्त मामलो को त्वरित निराकरण करने का भरपूर प्रयास करते हैं और आवेदक अनावेदक की जो राजस्व विवाद चलता रहता है उसको आपसी समझौता कर विवाद को आखरी कर देता है। तहसीलदार एन के सिन्हा का एक ही उद्देश्य रहता है। कि कोई भी किसान या आमजनता हो जमीन संबंधित विवादो से दूर रहे है और सभी का शांति पूर्ण जीवन यापन चलता हैं। सिन्हा एक बात सदैव कहता है की मैं राजस्व अधिकारी किसान और जनताओ का केवल महज एक सेवक हु। मोहल्ला के रोड को लेकर एक विवादित मामला ग्राम पंचायत केसला का था जहा विवाद सुलझने का नाम हीं नहीं ले रहा था। लेकिन जब उक्त मामला एन के सिन्हा के पास आया तो उन्होंने ग्राम केसला मोहल्ला के रोड रास्ता बाधित होने पर भी तहसीलदार ने दोनो पक्षों को समझाया और शांतिपूर्ण निराकरण कर न्यायालय से प्रकरण फाइल बंद किया गया जहा तहसीलदार विवाद को समाप्त करनें स्वयं मौके पर जाकर आपसी भाईचारा समझौता से मामला समाप्त हुआ।
गौरतलब है की पहले भी ऐसी ही ग्राम छिछोर उमरीया मोहल्ला में भी गली अतिक्रमण वाला विवादित मामला आया था। उक्त मामला में अतिक्रमण कर्ता तहसीलदार को समझाइश के बाद स्वयं हटा दिया था। जहा एन के सिन्हा ने समझाइश दिया की यही ए डी बी रोड सभी के लिए जनहित में है। उन्होंने किसानो को शासन प्रशासन के अनुरूप मुआवजा भी मिलने का विश्वास दिलाया। उक्त बातो को सुनकर किसानो ने रोड निर्माण में तत्परता दिखाया इससे शासन के प्रति लोगो में विश्वास की और मजबूती बरकरार रही।






