कानूनशिक्षास्वास्थ्य

पंचायत एवं ग्रामीण विकास नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान ने किया छिंद रीपा गोठान का निरीक्षण

सारंगढ़/बिलाईगढ:- नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के गठन पश्चात पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान को नियुक्त किया गया है। जैसे ही जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का पंचायत एवं ग्रामीण विकास का नोडल अधिकारी बनाये गये श्री चौहान ने 11/04/2023 को जिला में अपना पदभार ग्रहण किया वैसे ही जिले के कई ब्लॉकों में निरीक्षण करना प्रारंभ कर दिए हैं। आपको बता दे की 11/04/2023 पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने बरमकेला ब्लॉक के चांटीपाली में चल रहे जनगणना के कार्यों का निरीक्षण किया। विदित हो की आज जिले के रोहिना बेलटीकरी एवं छिंद के रीपा गोठान निरीक्षण कर गोठान में काम कर रही महिला समूहों की सदस्यों से मुलाकात की व कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान के साथ जनपद सीईओ प्रभारी श्रीमती संजू पटेल,युवराज पटेल कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button