
उनके आगमन पर साल्हेओना सेक्टर के महिला कार्यकर्ता स्वागत कर साथ मे बैठकर कथा का रसपान किये
सारंगढ़ /सरिया हमारे बरंमकेला सरिया ब्लॉक के समीपस्थ ग्राम साल्हेओना मे स्व.चुलो मनी साम्ले की पुण्य स्मृति मे श्री नान्हु राम सामले द्वारा आयोजित कथा महापुरांन श्रीमद भागवत कथा की बह रही ज्ञान रूपी गंगा मे गोता लगाने हमारे रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा विधायक श्री प्रकाश नायक जी की धर्म पत्नी श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक जी का आगमन हुआ।

किया गया स्वागत
जैसे ही श्रीमती सुषमा नायक भागवत कथा का रसपान करने पहुंची हमारे क्षेत्र के महिला जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वागत सत्कार कर पंडाल की ओर ले जाया गया उसके बाद श्रीमती नायक ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हुए क्षेत्र की खुशहाली हेतु मंगल कामना की तत्पश्चात कथा वाचक पूज्य श्रधेय महाराज मनोज तिवारी जी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किये।

कथा प्रसंग महाराज श्री तिवारी जी द्वारा छठां दिवस रुकमणि विवाह का प्रसंग चल रहा था अपने साथियो के संग बैठ कर कथा का रोचक आनंद श्रीमती नायक ने द्वारिकाधीश जी की रोचक रास लीला का वर्णन श्री कृष्ण रुकमणि की विवाह का प्रसंग काफी मनमोहक पंडित मनोज तिवारी जी के द्वारा सुनाया गया साथ ही बच्चों के द्वारा झांकी डांडिया नृत्य की प्रस्तुति बहुत ही अच्छा दिया गया।

शाम को भगवान जी की बराती डीजे के संग सभी श्रधालु दर्शको के साथ मे नाचते गाते भगवान जी की बराती निकली बहुत ही अद्भुत स्वागत किया गया मन मोहक दृश्य देखने को मिला पंडित जी के द्वारा दर्शको को खूब नचाये उनके गानो पर झूमते नजर आये दोनों हाथ उपर कर काफी लुत्फ उठाये झांकी भी देखने लायक कल श्रीमद भागवत का छठे दिन हजारो की संख्या मे भीड महाराज जी को सुनने पहुंचे महाराज जी के द्वारा दर्शको को बार बार प्रेरणा सिख दे रहे है की मांस मदिरा का सेवन न कर राक्षसी भोजन न कर सात्विक भोजन कर साकार बनाने की कोशिस कर रहे है कथा के माध्यम से।

श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक जी के साथ मे मौजूद थे
हेमांजली साहू, जान्हवी साहू, सरस्वती चौधरी, पार्वती पटेल, दिगंबरी मालाकार ,सिंधुलता साहू, गायत्री पटेल, सस्मिता पटेल, केंवरा डँनसेना, पूजा पटेल , विधायक प्रतिनिधि श्री नरेश साहू, अग्नु पटेल, भुवन विजय मालाकार, युवराज चौधरी, उग्रसेन साहू, हेमंत पटेल, खिरसागर डँनसेना, जितराम पटेल, चुलेश सामले , टिका राम पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।।







