राजनीतिसामाजिक

बाबा साहब ने संविधान लिखकर नारीयों को सम्मान दिलाये – सारंगढ़ विधायक जांगडे,बाबा साहब डॉ भीमराव की 132 वीं जयंती मनाई गई गांव में निकली रैली,सारंगढ़ विधायक रैली में हुई सामिल जयंती पर्व पर दी बधाई

सारंगढ़ । सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय के ग्राम कोसीर मुख्यालय में आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 132 वीं जयंती मनाई गई । कोसीर गांव के हृदय स्थल अम्बेडकर चौक की प्रतिमा पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे ने सुबह 11 बजे लगभग माल्यर्पण किया वही उनके साथ विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगडे ,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती सुनीताचन्द्रा ,उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति लहरे ,जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा, सरपंच लाभो राम लहरे ,राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष फूल कुमार विश्वकर्मा ,मनोज सुमन उपस्थित रहे । साहिब कम्प्यूटर कॉलेज स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर गांव में बाबा साहब की जयकारे लागये । रैली में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे सामिल हुई और उनके साथ कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य बैजंती लहरे भी मौजूद रहे ।बाबा साहब की 132 वीं जयंती पर्व पर गांव में उत्साह दिखा और जयकारे की आवाज गूंजती रही वही कोसीर अंचल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया ।


सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे ने मिडिया से रूबरू होते हुए बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 132 वें जंयती के अवसर पर देश व प्रदेश वासीयों को बधाई देते हुए कहा कि बाबा साहब ने बहुत दुख सहते हुए संविधान लिखे और हमें उस संविधान से जो सम्मान मिला है जो अधिकार मिला है वह उन्ही की देन है नारियों को जो आज सम्मान दिलाएं हैं सब संविधान का ही देन है ।

माल्यर्पण कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे ,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुनीता चन्द्रा ,कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष दीप्ति लहरे ,जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा ,विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगडे ,जिला पंचायत सदस्य बैजंती लहरे ,सरपंच लाभो राम लहरे,लक्ष्मी नारायण लहरे वरिष्ठ साहित्यकारपत्रकार,लालबहादुर चन्द्रा ,सनत चन्द्रा ,गौरी चन्द्रा ,अशोक वर्मा ,अशोक आदित्य ,मंत्री सोनी , राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष फूलकुमार विश्वकर्मा ,मनोज सुमन , श्याम कुमार पटेल , गुलशन लहरे , साहिब कम्प्यूटर कॉलेज संचालक चंद्रभाग बंजारे ,संतोष आदित्य लक्ष्मण चंद्रा,राजेंद्र राव,नरेश बंजारे,विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी कुमार लहरे गांव के ग्रामीण एवं कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button