
बरमकेला:- बरमकेला के समीपस्थ ग्राम बेंगची में इस समय श्रीमद् भागवत कथा का संगीतमय रसपान हो रहा है भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचिका पूज्या श्री राधे प्रिया जी के कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रोता एवं संगीत में युवा मातृशक्ति बुजुर्ग सभी झुमते रहे ।
श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर श्रीमद् भागवत कथा ग्राम बेंगची के एवं देवी राधे प्रिया जी के बीच की कड़ी एवं ग्राम बेंगची के माटी पुत्र और इस भागवत कथा के कर्णधार रहे श्री विवेक पटेल जी के जन्मोत्सव पर कथा वाचिका पूज्या श्री राधे प्रिया जी ने विवेक पटेल जी को हृदय से आशीर्वाद स्वरूप शुभकामनाएं देते हुए पुष्प चावल से आशीर्वाद देते हुए कहा कि आपका भविष्य उज्जवल हो कथा स्थल पर उपस्थित रहे सभी श्रोताओं एवं मातृशक्ति ने विवेक पटेल को हुलहुली के माध्यम से आशीर्वाद देते हुए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दिए।






