
रायगढ़:- शनिवार को सरिया लुकापारा में चौहान समाज के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल शामिल हुए है। इस मौके पर बड़ी संख्या में चौहान समाज के लोग लूकापारा में आयोजित नाम यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल के पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका भव्य में स्वागत किया है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर समाज के प्रतिनिधियों के साथ यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना की है। जिसके बाद शंकरलाल अग्रवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज के सामाजिक विकास के लिए लोगों को सामाजिक रूप से संगठित होने की जरूरत है।

यदि समाज में बिखराव हो तो सामाजिक क्षेत्र में विकास होना मुश्किल हो जाता है। समाज के प्रति मेरी जो जिम्मेदारी है उसे मैं समय आने पर अथवा मौका मिलने पर जरूर पूरा करूंगा। कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस नेता के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं की होड़ मच गई। युवा तथा समाज के लोगों ने कई स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया है। कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल पर गाहक वाहक तथा नृतक दल के कलाकारों को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया है। लूकापारा में आयोजित अष्ट प्रहरी नाम एक ही में कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल के साथ पुसौर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सफेद गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता खीर सागर दास महाराज, सरिया के राधेश्याम महाराज, रायगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोरंजन नायक ,पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दीपक मंडल, लूकापारा के गोवर्धन चौहान, गिरजा शंकर चौहान ,राजेश चौहान, लोकेश चौहान, मोती चौहान, संतोष चौहान के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।






