
श्रीमद् भागवत कथा ग्राम बेंगची में,श्री राम कथा एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव

बरमकेला:- ग्राम बेंगची में इस समय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का संगीतमय रसपान हो रहा है भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर द्वादशी के दिन श्रीराम कथा,श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कथा में सभी भक्त भावविभोर हो गये देवी राधे प्रिया जी ने आज कथा की शुरुआत मीठी-मीठी मधुर संगीत से सीताराम के भजन के साथ आरंभ करते हुए कहा की बीना गुरु के कुछ नहीं मिलेगा देवी जी ने रामकथा तो सागर हैं एक आदर्श बेटा आदर्श भाई आदर्श पति आदर्श राजा कैसा हो रामचंद्र जैसा हो बताते हुए।
भागवत कथा में कथा वाचिका पूज्या श्री राधे प्रिया जी (वृन्दावन धाम) भागवत कथा का महत्व बताते हुए प्रभु राम एवं कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई।

राम कथा के प्रसंग के दौरान श्रीराम विवाह प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए देवी जी ने कहा मां सीता के विवाह के लिए धनुष यज्ञ प्रकरण के दौरान जब कोई धनुष नहीं तोड़ पाए तो श्रीराम जी धनुष तोड़ कर सीता जी से विवाह कर जनक जी के परेशानी को दूर करते हुए रामचंद्र जी माता सीता को विवाह किए।

देवी राधे प्रिया जी कथा में भक्तों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा भक्तो को श्रवण कराते हुए कहा की श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो अपने आप ताला खुल गया और बासुदेव की बेड़ियां अपने आप खुल गई बासुदेव भगवान श्रीकृष्ण इस संसार के पालनहार है एक टोकरी में लेकर यमुना नदी को पार कर यशोदा मां और नंदलाला के पास छोड़ आते हैं भगवान श्रीकृष्ण ने दुष्टो का नाश करने के लिए ही इस धरती पर जन्म लिया था इस धरती को अधर्म से मुक्ति दिलाई। कथा का रसपान करने के लिए महिलाओं, बुजुर्गों की भीड़ लगी हुई थी।






