
बरमकेला- स्कूल सफाई कर्मियों को अभी तक नहीं मिला वेतन कैसे मनाएंगे हरेली, स्कूल सफाई कर्मचारियों को वेतन के लिये लाले पड़े हुये है अधिकारी व उच्च लिपिक सिर्फ बड़े कर्मचारी का ही समय पर वेतन बना रहे हैं, शिक्षा विभाग के हर कर्मचारियों का बना रहे हैं परंतु प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल सफाई कर्मचारियों का आज चौथा माह चल रहा है वेतन प्राप्त नही हुआ है 2500( दो हज़ार पांच सौ) महीना पाने वाले इन कर्मचारियों पर क्या बितता होगा इससे बीईओ कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी को कोई मतलब नही है।

छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा त्योहार हरेली त्यौहार सोमवार को है और यहां बीईओ कार्यालय के कर्मचारी अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। पिछले माह रथ जैसे पर्व में भी कर्मचारियों को वेतन नही मिल पाया था जिससे बीईओ कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही साफ पता चलता है।

आप को बता दे कि लोक शिक्षण संचालनालय का स्पष्ठ आदेश है कि प्रति माह 5 तारीख तक स्कूल सफाई कर्मचारियों का वेतन दिया जाना है परंतु बीईओ कार्यालय के कर्मचारी अधिकारी लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश के नियमो का भी खुला ठेंगा दिखा रहे है।

बीईओ कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी वेतन के लिए दे रहे तारिख पे तारिख
स्कूल सफाई कर्मचारी संघ का कहना है कि जब भी संघ कार्यालय जाते है तो तारिख पे तारिख देते रहते हैं जिससे बरमकेला के 350 स्कूल सफाई कर्मचारी नाराज़ होकर रैली निकालकर धरना प्रदर्शन करने में बाध्य हो रहे हैं, जिसका ज़िम्मेदार बीईओ कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी रहेंगे।






