
रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में गो ग्रीन थीम पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा संरक्षण और संवर्धन हेतु दिनांक 10,11, व 12 अगस्त 2023 को तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस दिनांक 12 अगस्त 2023 को गो ग्रीन थीम पर केंद्रित प्लांटेशन डे का आयोजन जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के चेयरमैन शिरीष सारडा एवं डायरेक्टर तृप्ति अग्रवाल के सरंक्षण तथा प्राचार्य डॉ गजेन्द्र चक्रधारी के कुशल मार्गदर्शन व कार्यक्रम गतिविधि प्रतियोगिता प्रभारी प्रो भारती जसवानी एवं सुश्री सीमा प्रधान के नेतृत्व किया गया।

प्लांटेशन डे कार्यक्रम वन विभाग रायगढ़ के रेंजर लीला पटेल के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुई । इस अवसर पर कॉलेज परिसर में रेंजर लीला पटेल एवं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर तृप्ति अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ गजेन्द्र चक्रधारी , रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो भरत सिदार ने औषधि गुणों से युक्त फलदार पौधों का रोपण किया । रेंजर लीला पटेल ने पौधा रोपण करने के सही प्रक्रिया व तरीके से छात्र छात्राओं को अवगत कराते हुए पौधे लगाने के साथ देखभाल करने के लिए संकल्प दिलाया।

उन्होंने जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ कॉलेज प्रबंधन को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु जागरुकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी एवं गो ग्रीन थीम पर बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा उद्देश्य परक बने विशाल कलात्मक रंगोली की सराहना भी उन्होंने की।

कार्यक्रम में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के समस्त स्टॉफ प्रो विवेक कांबले , कार्यक्रम गतिविधि प्रभारी,प्रो भारती जशवानीश नरेंद्र प्रधान, विद्यानंद पटेल, प्रो सीता राम कैवर्त, प्रो केशव पटेल, प्रो सुजाता दाश( रेडक्रास रेड रीबन प्रभारी), प्रो शरद पंडा, प्रो भरत सिदार (रासेयो कार्यक्रम अधिकारी ),प्रो अरूण कुमार गुप्ता(स्पोर्ट्स इंचार्ज) प्रो वीरेंद्र ठेठवार, प्रो यमन पटेल, प्रो मयंक डनसेना, प्रो रोशनी गुप्ता, प्रो अंजु पटेल, प्रो प्रीति नंदे, प्रो नमीता पटेल, प्रो अनुपमा साहू, प्रो गुलाब कुमारी पटेल, प्रो दीक्षा प्रधान एवं जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ से समस्त स्टॉफ से स्कूल प्रभारी शांति महंत,कार्यक्रम गतिविधि प्रभारी सीमा प्रधान, श्रीमती प्रतिभा पटेल, प्रीति सोनी, रोशनी यादव, टिकेश्वरी साहू तथा अधिक संख्या में जी जी इंग्लिश मीडियम स्कूल धुनहरडेरा और जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।






