
अनुशासन एवं सेवा भावना एन एस एस के माध्यम से आती हैं:- विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े
बरमकेला:- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शा. उ. मा. विधा. लेन्धरा के स्वयंसेवकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ 55वां स्थापना दिवस मनाया गया। शहीद नंदकुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ से संबद्ध कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का व जिला संगठक श्री लोकेश्वर पटेल के निर्देशन प्रचार्य श्री राजकुमार पटेल के सफल मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर से विशाल जन जागरूकता स्वछता रैली निकली गई ।

वर्तमान में समसामयिक विषय नशामुक्ति, पोषण आहार, मिलेट्स, मतदाता जागरूकता पर्यावरण संरक्षण, डेंगू से बचाव के उपाय से संबंधित स्लोगन, नारे, गीत आदि के माध्यम से लोगों को जन-जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय परिसर की साफसफाई एवं अमृत-वाटिका में रोपित वृक्षों का रख-रखाव एवं संवर्धन किया। रैली पश्चात विधालय परिसर में प्रतीक पुरुष युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद, भारत माता, सरस्वती माता की पूजा अर्चना एवं वंदन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम अधिकारी बी.डी.मिश्रा द्वारा रा. से. यो. का संक्षिप्त इतिहास लक्ष्य उद्देश्य प्रतीक चिह्न, प्रतीक पुरुष, अभिवादन नियमित गतिविधि, दिवा शिविर, विषेश शिविर, दिशा निर्देश, A प्रमाण पत्र आदि पर विषेश प्रकाश डाला। स्वयंसेवकों द्वारा लक्ष्य गीत, सद्भावना गीत, प्रेरक नारे आदि प्रसतुत किये गये।चेम्बर ऑफ कामर्स इकाई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में स्थापना दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एन एस एस मानव सेवा एवं चरित्र निर्माण करने की विशाल प्रयोगशाला हैं।

स्थापना दिवस की भव्यता दिनांक 23/24 सितम्बर को 88 स्वयंसेवकों द्वारा राधा माधव मंदिर परिसर में राधा रानी जन्मोत्सव में आए दर्शक श्रद्धालुओं के यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, जूता-चप्पल रख-रखाव, प्राथमिक-उपचार, परिसर साफ-सफाई, भोजन वितरण, प्रसाद काउंटर आदि सेवा कार्य के माध्यम से स्थापना दिवस मनाया गया जो बहुत ही रोचक एवं उत्साहवर्धक रहा।

सहायक कार्यक्रम अधिकारी द्वय श्री सरोज कुमार साहू , गणेशराम नायक द्वारा स्वयंसेवकों को स्वप्रेरित होकर सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी। राधा माधव समिति अध्यक्ष श्री भूतनाथ पटेल, सरपंच रेखा नित्यानंद पटेल ग्राम पंचायत लेन्धरा एवं समिति के समस्त सदस्य गण द्वारा स्वयंसेवकों के निष्ठापूर्वक सेवा कार्य के लिए मुक्त कंठ से भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में इनकी सहभागिता सराहनीय रही।

विधायक प्रतिनिधि सर्वश्री कन्हैयालाल सारथी , शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष नित्यानंद पटेल, एन एस एस सलाहकार समिति सदस्य गिरजाशंकर गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मोहन नायक, संवादाता शोभादास मानिकपुरी, देवराज दीपक, फणीन्द्र पटेल, जगदीश पटेल,नीतेश वर्मा, भरत पटेल, भूपेश नायक, भागीरथी दास, प्राचार्य राजकुमार पटेल ने स्वयंसेवकों को समाज-सेवा के माध्यम से अपनी पहचान बनाने की प्रेरणा दी तथा सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।






