
सुधीर चौहान
केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री मनसुख मंडविया आयेगें,खेलभांठा मैदान में आयोजित है आमसभा
सारंगढ़:- सारंगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार श्रीमती शिवकुमारी सारधन चौहान आज 26 अक्टूबर को अपना नामांकन भरेगी। नामांकन फार्म भरने के पूर्व खेलभांठा में आमसभा का आयोजन किया गया है जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री मनसुख मंडविया शामिल होगें। साथ ही प्रदेश महामंत्री ओ.पी.चौधरी और सांसद गोमती साय भी इस आमसभा मे शामिल होगें।

सारंगढ़ विधानसभा चुनाव के लिये नामांकन का दौर शुरू हो गया है, यहा पर 17 नवंबर को मतदान होना है। इस सीट से भाजपा ने केड़ार क्षेत्र के नावागांव के निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवकुमारी सारधन चौहान को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही श्रीमती शिवकुमारी सारधन चौहान ने अपना जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है और अब तक लगभग भाजपा के सभी मंडलो में एक-एक दिन का जनसंपर्क पूर्ण कर लिया है। वही 21 अक्टूबर से नामांकन का दौर शुरू होने के बाद नामांकन फार्म जमा करने की तिथि 26 अक्टूबर तय किया गया है।

भाजपा के मिडिया विभाग ने बताया कि नामांकन फार्म जमा करने के पूर्व स्थानीय खेलभांठा मैदान में सुबह 11 बजेआमसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री मनसुख मंडविया शामिल होगें। साथ ही प्रदेश महामंत्री ओ.पी.चौधरी और सांसद गोमती साय भी इस आमसभा में शामिल होगें। इस आमसभा के पश्चात खेलभांठा मैदान से विशाल रैली के रूप में आम जनता की भीड़ के साथ भाजपा उम्मीदवार श्रीमती शिवकुमारी सारधन चौहान स्थानीय कलेक्टोरेट में अपना नामांकन फार्म जमा करेगी। इस अवसर पर भाजपा परिवार के सभी मंडलो से पदाधिकारी के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता शामिल होगें।

फोटो- केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडविया, शिवकुमारी चौहान, ओ.पी.चौधरी, गोमती साय का लगाना है।






