राजनीतिसामाजिक

सारंगढ़ में भाजपा के नामांकन रैली में पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री,आमसभा को किया संबोधित

सारंगढ़:- छत्तीसगढ़ प्रदेश में सभी विधानसभा में प्रत्याशियों का नामांकन की तारीख का ऐलान हो चुका है। इसी कड़ी में सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा के द्वारा आज खेल मैदान में कार्यकर्ता का आमसभा और नामांकन रैली का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया थे । भाजपा के दोनो प्रत्याशियों सारंगढ़ विधानसभा से शिवकुमारी चौहान और बिलाईगढ़ विधानसभा डॉ दिनेश जांगड़े के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की उपस्थिति में नामांकन दाखिल दिया गया।

मनसुख मांडवीया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसी अमीर आदमी को टिकट नहीं देता बल्कि आप लोगों के बीच से ही किसी व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनता है। सारंगढ़ शिव कुमारी चौहान एक गरीब परिवार सी है और वहीं बिलाईगढ़ से एक किसान का बेटा और डॉक्टर दिनेश जांगड़े को प्रत्याशी बनाया गया है। आप लोग इन दोनों प्रत्याशियों को भारी वोटो से विजय बनाने का मूल मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया गया।


साथी छत्तीसगढ़ सरकार को निशान चाहते हुए कहा कि हमारी सरकार बोलती नहीं करती है लेकिन यहां के कांग्रेस की सरकार बोलती है और करती नहीं। कोरोना काल का भी उनके द्वारा जिक्र किया गया।

हाल ही में मोदी जी के द्वारा बिलासपुर में संबोधित करते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ में आवास निर्माण में 16 लाख परिवारों को भाजपा की सरकार बनते ही 16 लाख परिवार को आवास निर्माण दिया जाएगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button