
सारंगढ़:- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण 17 को होना है,ऐसे में सारंगढ़ भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी चौहान का बरमकेला क्षेत्र में धुंआधार जनसम्पर्क अभियान चल रहा है। डोर टू डोर जुनसंपर्क कर लोगो का आशीर्वाद लिया जा रहा है।

आज बरमकेला अंचल के बोईरडीह,धूमाभाठा,खोरीगाव जैसे दुरस्थ गांवों में जैसे ही जनसम्पर्क करने पहुंचे जनताओ द्वारा जगह जगह आरती कर फूल माला से स्वागत कर आर्शीवाद दिया रहा जा है। लोगो का मनोरंजन करने गावों में नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया जा रहा है।
प्रत्याशी द्वारा जो है लोगों का पैर छूकर वोट मांगने के अंदाज से लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। बरमकेला क्षेत्र में जन सम्पर्क के दौरान बरमकेला क्षेत्र के सभी सक्रीय पदाधिकारी व ऊर्जावान कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।







