कानूनसंगठनसामाजिक

राज्य में लंबित पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे नई सरकार..अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा विधानसभा में रखे छ ग मीडिया विधेयक में सुधार की मांग के साथ सीएम से मिले पत्रकार साथी

रायगढ़/जशपुर..राज्य में लम्बित पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करवाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के कर्मठ पत्रकार साथियों ने माननीय मुख्य मंत्री विष्णु देव साय जी से उनके निज निवास ग्राम बगिया में जाकर मुलाकात की।। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष एवम वरिष्ठ पत्रकार गोविंद शर्मा के नेतृत्व में राज्य के संवेदनशील मुखिया को लिखित ज्ञापन पत्र भी दिया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी पत्रकार साथियों को आश्वस्त किया की वे जल्दी ही इस विषय पर निजी रुचि रखते हुए कार्य करेंगे।।

ध्यान देने योग्य बात यह है अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति राज्य सहित पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर वर्ष 2016 से लगातार प्रयास रत रही है। संगठन के बैनर तले देश प्रदेश में 50 से अधिक आंदोलन और कार्यक्रम किए गए है।समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार जिग्नेश कलावाडिया(गुजरात) स्वयं सभी आंदोलनों में प्रत्यक्ष_ अप्रत्यक्ष रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।।
वही देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी अपने अपने राज्यों में पत्रकारों के समस्याओं और भलाई के मुद्दों पर अनेकों बार आंदोलन और प्रदर्शन किया है।

इस क्रम में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छ ग के सदस्यों ने एक बार फिर राज्य में लम्बित पत्रकार सुरक्षा कानून को सुधार के साथ राज्य में लागू करवाने की मुहीम छेड़ दी है। पत्रकारों की मांग है कि राज्य मे पत्रकार सुरक्षा क़ानून जल्द से जल्द लागू किया जाय। पत्रकारों ने कहा है कि भाजपा कि सरकार सभी वर्गों के हित मे कार्य करने कि बात कह रही है। नई सरकार की कार्यशैली भी जन हित के पक्ष में लग रहा है।

ऐसे में प्रदेश के आम लोगों के साथ पत्रकारों की अपेक्षाएं भी नई भाजपा सरकार से काफी बढ़ गई है। यद्यपि राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा एक गंभीर और व्यापक विषय बना हुआ है। इसे ध्यान में रखकर पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान किया जान बेहद जरूरी हो गया है। क्योंकि पत्रकार ही राज्य में,भ्रष्टाचारियो,घूसखोरो, माफिया वर्गों के खिलाफ लिख कर शासन_प्रशासन सहित आम नागरिकों को सतर्क करते रहते है। इस लिहाज से उनकी सुरक्षा की प्राथमिकता राज्य सरकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

इसी अपेक्षा के साथ बीते 10 फरवरी 2024 के दिन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के कर्मठ पत्रकार साथियों ने राकेश प्रताप सिँह परिहार – राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और गोविन्द शर्मा – प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राजेश यादव – प्रदेश उपाध्यक्ष,नरेश चौहान जिलाध्यक्ष सारंगढ़, देवराज दीपक जिला कार्यकारी अध्यक्ष, सारंगढ़ नारायण बाईन जिला ग्रामीण अध्यक्ष धरमजयगढ़, जितेंद्र जायसवाल अंबिकापुर,मिथुन यादव सारंगढ़, राजा खान रायगढ़,दीपक शोभवानी रायगढ़,नेहरू देवांगन छाल,रामकृष्ण पाठक छाल एवं अन्य सम्मानित पत्रकार गणों ने राज्य के संवेदनशील और लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निज निवास ग्राम बगिया में जाकर मुलाकात की साथ ही उन्हे लिखित ज्ञापन भी सौंपा।

पत्रकारों से करीब 10 मिनट सीधी बात करते हुए राज्य के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि लंबित पत्रकार सुरक्षा कानून के विषय में व्यक्तिगत रुचि रखते हुए कार्य करेंगे।।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button